Home जानिए शरीर के लिए अमृत के समान है आंवला, जाने हैरान करने वाले...

शरीर के लिए अमृत के समान है आंवला, जाने हैरान करने वाले फायदे…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आंवला को अमृतफल कहा गया है। इसे हर तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बताया गया है। कहा जाता है कि अगर कोई रोज आंवले का किसी रूप में सेवन करे तो वह बीमारियों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। आंवले का महत्व इतना ज्यादा है कि इसके पेड़ और फल की पूजा भी की जाती है। आयुर्वेद में इसे त्रिदोषनाशक कहा गया है। यह कफ, पित्त और वात को नियंत्रित कर कई बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। अब आंवले का सीजन शुरू हो गया है। बाजार में ताजे आंवले आ रहे हैं। लेकिन इस फल की खासियत है कि सुखा कर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मुरब्बा सालों भर सुरक्षित रहता है। इसे किसी भी रूप में खाया जाए, यह लाभ ही करता है। जानते हैं इसके 5 प्रमुख फायदे….

1. बालों को रखता है हेल्दी
आंवला का सेवन करने से बाल घने, चमकदार और स्वस्थ रहते हैं। यह नैचुरल हेयर टॉनिक है, जिसका मुकाबला बाजार में मिलने वाला महंगे से महंगा प्रोडक्ट नहीं कर सकता। इसके इस्तेमाल से बाल बढ़ते और घने होते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ से भी बचाव करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। यह बालों के प्राकृतिक रंग को बरकरार रखता है।

2. दिमाग को बनाता है तेज
आंवला में हर तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इसमें सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। इसमें कई तरह के मिनरल होते हैं। इसमें आयरन भी काफी मात्रा में पाया जाता है। आंवला खाने से मस्तिष्क तक रक्त का प्रवाह तेज होता है, जिससे फुर्ती बनी रहती है। यह मेमोरी को भी तेज करता है। इसके सेवन से एकाग्रता भी बढ़ती है। यह दिमाग के लिए एक नैचुरल टॉनिक का काम करता है।

3. आंखों के लिए फायदेमंद
आंवला आंखों की कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद है। यह आंखों में होने वाले तनाव को कम करता है। आंखों से पानी आना, आंखों का लाल होना, आंखों में खुजलाहट होना जैसी समस्याओं को यह ठीक कर देता है। आंवला का सेवन करने से रेटिना सुरक्षित रहती है और मोतियाबिंद होने का खतरा कम होता है। इससे आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

4. लिवर को बनाता है मजबूत
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर आंवला का नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह लिवर को मजबूत करता है। इससे उसकी कार्यप्रणाली सही रहती है। आंवला टॉक्सिक एलिमेंट्स को शरीर से बाहर निकालने का काम भी करता है। ज्यादा शराब पीने से लिवर पर पड़ने वाले बुरे असर को भी आंवला कम करता है।

5. डायजेस्टिव सिस्टम को रखता है ठीक
आंवला का नियमित सेवन करने से डायजेस्टिव सिस्टम सही रहता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है और इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। यह गैस्ट्रिक की समस्या को ठीक करने के साथ पूरे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज, डायरिया और पाइल्स जैसी समस्या में भी राहत पहुंचाता है। आंवला का सेवन करने से भूख भी अच्छी लगती है और खाना भी बढ़िया से पचता है।