Home स्वास्थ ठण्ड के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चीजों...

ठण्ड के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए करें इन चीजों का सेवन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

क्या आपको पता है कि ठण्ड के मौसम में अच्छी सहहत के लिए क्या करना चाहिए व क्या नहीं, इस बात से तो हर कोई अनजान तो कोई परेशान रहता है, लेकिन शयद आपको यह नहीं पता कि ठंड में साग खाने के कई फायदे होते हैं। साग में विटामिन, मिनरल, फाइबर व प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। साथ ही साग की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसे सर्दियों में खाना अच्छा होता है। वैसे तो साग को हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन सर्दियों में खाने से अनेक फायदा होते हैं। वही साग में कैलरी की मात्रा कम होती है वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह लाभकारी होता है। जब भी बात साग की होती है उस वक्त सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है सरसों का साग, लेकिन बाजार में कई तरह के साग उपस्थित है। जैसे बथुआ, पालक, चना, मेथी ये सभी साग हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते है हमें अन्य प्रकार कि बिमारियों से बचते है।

सरसों:सरसों के साग में कैलरी व फाइबर बहुत कम मात्रा होती है। जिसका उपयोग लोग वजन कम करने के लिए करते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, बी, मिनरल, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स भी होते हैं जो हमारे शरीर को बहुत फायदा पहुंचाता है। इसके प्रतिदिन सेवन से दिल के रोगो को दूर रखता है।

भूख कम लगना:, खाना देर से पचना जैसी समस्याओं के लिए बथुआ का साग बहु ही लाभदायक होता है। जिन्हें कब्ज की समस्या हो उन्हें बथुआ खिलाया जाए तो जल्द ही लाभ मिलता है। अगर घर में किसी बच्चे के पेट में कीड़े हों तो लगातार कुछ दिनों तक खिलाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। बथुआ उबालकर जूस पीने से चर्म रोग से राहत मिलती है।

मेथी;मेथी में विटामिन सी, नियासिन, पोटैशियम, आयरन उपस्थित होता हैं इसके अतिरिक्त इसमें मैग्नीशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर आदि भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए आवश्यक होता है। यह पेट के लिए बहुत लाभदायक भी है। साथ ही हाई बीपी व अपच जैसी बीमारियों के से दूर रखती है।