Home जानिए सिर्फ 13 मिनट में पता कर पाएंगे दूध की ताजगी के बारे...

सिर्फ 13 मिनट में पता कर पाएंगे दूध की ताजगी के बारे में!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आईआईटी-गुवाहाटी के वैज्ञानिकों (Scientist) ने दूध की ताजगी (Milk is Fresh or Not) का पता लगाने के लिए एक आसान टेस्ट को आसान बनाया है. इस टेस्ट से 13 मिनट में पता लग जाएगा कि दूध ताजा है कि नहीं. दूध में बैक्टीरिया की मौजूदगी या गैर मौजूदगी से ताजेपन का पता चलेगा. पेपर सेंसर आधारित नई विकसित किट के जरिए पता लगाया जा सकता है कि दूध में बैक्टीरिया या किसी किस्म के सूक्ष्म जीव हैं कि नहीं. अगर दूध में बैक्टीरिया होंगे, तो इसके रंग में तब्दीली आ जाएगी. इस किट को जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा.

दूध की क्वालिटी खराब
दूध में हानिकारक चीजों को मिलाकर बेचने की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन दूध की गुणवत्ता कई कारणों से खराब हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में बिकने वाले दूध का 41 फीसदी सही क्वालिटी का नहीं है. दूध की गुणवत्ता में आई यह कमी दूध में पानी, फैट या चीनी मिलाने की वजह से आई है. सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि दूध में फैट जैसी चीजें बाजार की बड़ी कंपनियों के द्वारा मिलाए जा रहे हैं. यह दूध दिल के मरीजों और मोटे लोगों के लिए नुकसानदायक होता है.

घर बैठे कैसे करें दूध में मिलावट की पहचान 1. थोड़ा सा दूध लें और उतना ही पानी भी लें.
2. दूध और पानी दोनों को मिला लें.
3. अब इसे हिला का देखें. अगर इस दूध में डिटर्जेंट मिला हुआ है तो बेहद ज्यादा झाग नजर आएगा और इस झाग में आने वाले बुलबुलों को लाइट में ले जाएं. इन्हें ध्यान दे देखें अगर झाग में बने बुलबुले बड़े हैं और रंग भी नजर आ रहा है तो यह दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की ओर संकेत करता है.