Home जानिए ये एप्प आपके किसी भी अकाउंट से निकाल सकती है पैसे, जल्द...

ये एप्प आपके किसी भी अकाउंट से निकाल सकती है पैसे, जल्द करें फोन से डिलीट…जानिए

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। प्ले स्टोर पर एक ऐसी एप्प का पता लगाया गया है जो यूजर्स के अकाउंट को खाली कर सकती है। दरअसल सिक्यॉर-डी टीम ने एक रिसर्च के जरिए पता लगाया है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में एक ‘ai.type’ नाम की एप्प मौजूद है जो बिना यूजर से किसी भी तरह की पर्मिशन लिए प्रीमियम डिजिटल सर्विसेज खरीद सकती है। यानी यूजर को पता भी नहीं चलता कि उसने कोई प्रीमियम कंटेंट सर्विस को खरीदा है या नहीं लेकिन उसके पैसे कट जाते हैं।

मैशेबल इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह एप्प पूरी तरह से बैकग्राउंड पर काम करती है। इसके जरिए फेक ऐड व्यूज पाना सम्भव है वहीं यह एप्प डिजिटल खरीदारी भी कर सकती है और यूजर के अकाउंट से पेमेंट भी कर सकती है।

Ai.type नाम की यह एप्प एक थर्ड-पार्टी कीबोर्ड एंड्रॉयड एप्प है जिसे 4 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। इस एप्प को इज़राइल की कंपनी ai.type LTD द्वारा बनाया गया है। इस एप्प के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में ‘Free Emoji keyboard’ लिखा है जिससे यूजर्स इसकी तरफ आकर्षित हो रहे थे और इसे डाउनलोड कर रहे थे।

सिक्यॉर-डी टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस एप्प ने अब तक 18 मिलियन डॉलर (करीब 127 करोड़ रुपए) का चुना लगाने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी फर्म सिक्यॉर-डी द्वारा बचा लिया गया।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 110,000 मोबाइल से 14 मिलियन (लगभग 1 करोड़ 40 लाख) की ट्रांजैक्शन की रिक्वैस्ट आ चुकी हैं और इससे कुल मिला कर 13 देश प्रभावित हो गए हैं।

आपको बता दें कि खतरनाक बैकग्राउंड ऐक्टिविटी के चलते प्ले स्टोर से इस एप्प को जून में ही ब्लॉक करके हटा दिया गया था, लेकिन जिन यूजर्स ने इस एप्प को अपने फोन से अनइंस्टॉल नहीं किया है, वह खतरनाक अटैक के शिकार हो सकते हैं।