Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें 4 बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ इश्क, पति को मौत...

4 बच्चों की मां को सेल्समैन से हुआ इश्क, पति को मौत के घाट उतारा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सिकंदरा के राधा नगर से तीन नवंबर को लापता हुए चेन कारीगर हरिओम सिंह की हत्या कर दी गई। इसका आरोप उसकी पत्नी बबली और उसके प्रेमी कमल पर है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम संबंध के विरोध पर हत्या की बात सामने आई है। दोनों ने शव को संदूक में बंद करके जवाहर पुल से यमुना फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस शव को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

मूलरूप से गांव अगवार, एत्मादपुर निवासी हरिओम (36) पुत्र राजवीर चेन फैक्टरी में आपरेटर था। उसकी शादी 17 साल पहले बबली पुत्री निहाल सिंह से हुई थी।उसके चार बच्चे ज्योति, राशि, नमन और गुड्डो हैं।

फरवरी में बबली के संबंध दहतोरा निवासी कमल उर्फ करन से हो गए थे। इसकी भनक हरिओम को भी हो गई। वो विरोध करता था। 20 दिन पहले सिकंदरा के राधा नगर में वो परिवार सहित रहने आया था।