Home विदेश यहां कम उम्र की लड़कियों को पैसे कमाने के लिए जबरन बनाया...

यहां कम उम्र की लड़कियों को पैसे कमाने के लिए जबरन बनाया जाता है मां और फिर करते है ये कम

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पैसे कमाने के लिए लोग पता नहीं क्या क्या करते हैं। कलियुग में पैसा एक ऐसी चीज है जो इंसान के लिए सबसे जरूरी है। इसी पैसे के लिए अफ्रीकी देश नाइजीरिया में बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्रियां चल रही हैं। ‘बेबी फार्मिंग’ नाम का गोरख धंधा यहां जोरों पर है। यहां किसी और की खुशी के नाम पर हो रहे इस धंधे ने भयानक रूप ले लिया है।

कम उम्र की अफ्रीकी और विदेशी लड़कियों को यहां जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किए जाते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं यहां की दर्दनाक कहानी। दरअसल, बेऔलाद कपल्स को बच्चा बेचने के लिए शुरु किया गया ये धंधा तेजी से पनप रहा है। इसके लिए बेऔलाद कपल्स मोटी रकम चुकाने तैयार होते हैं।

ऐसे में कुछ महिलाएं और लड़कियां यहां पैसे के लालच में मर्जी से आती हैं, तो वहीं इसी की आड़ में कई लड़कियों को खरीद कर यहां लाया जाता है और फिर उन्हें जबरन मां बनने पर मजबूर किया जाता है। सिर्फ नाइजीरिया ही नहीं इंडोनेशिया समेत कई और देशों में भी बेबी फार्मिंग अस्पतालों और अनाथालायों जैसी जगहों में चोरी-छिपे की जाती है।

यहां कम उम्र की लड़कियों को मां बनने के लिए मजबूर किया जाता है। इनमें से ज्यादातर अनाथ या गरीब होती हैं, इसलिए वो मजबूरी में इसके लिए राजी हो जाती हैं।

नाइजीरिया में चोरी छिपे चल रहा बच्चा पैदा करने का व्यापार बेहद खतरनाक हो चुका है। यहां जन्म देने वाली लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल होती है और वो चाहकर भी अबॉर्शन नहीं करा सकती, क्योंकि नाइजीरिया के कानून में इसकी इजाजत नहीं है।

इसी बात का फायदा माफिया यानी ‘बेबी फार्मर्स’ उठाते हैं और बच्चों को तीन से चार लाख रुपए में बेचते हैं। वहीं, बच्चे की ख्वाहिश रखने वाले लोग इसका विरोध नहीं करते, क्योंकि मेडिकल ट्रीटमेंट के बजाय ये तरीका ज्यादा सस्ता होता है।