Home विदेश ये लड़की पहले थी वेजिटेरियन, लेकिन एक मकड़ी के काटने के बाद...

ये लड़की पहले थी वेजिटेरियन, लेकिन एक मकड़ी के काटने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि बदल गई इसकी जिंदगी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

ये पूरा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाली एक लड़की का है। ये लड़की कुछ साल पहले तक पूरी तरह से शाकाहारी थी। लेकिन इसके बाद उसके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि जिससे ना केवल उसकी जान पर बन आई बल्कि उसे पूरी तरह मांसाहारी भी बनना पड़ गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस लड़की को एक मकड़ी ने काट लिया था।जिसके बाद इस लड़की के शरीर में मांस खाने वाला वायरस पनप गया और उसकी वजह से इस लड़की की हालत काफी बिगड़ गई। इस वायरस की वजह से लड़की के डाइजेशन पर काफी बुरा असर पड़ा जिसके बाद अब वो सिर्फ नॉनवेज खाकर ही जिंदा है। उसे रोजाना करीब किलोभर नॉनवेज खाना पड़ता है।

ये स्टोरी अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो शहर में रहने वाली सिल्विया टेबोर (32) नाम की लड़की की है। जिसे आज से करीब दो साल पहले टखने में एक मकड़ी ने काट लिया था। उस वक्त तो सिल्विया ने इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया। मगर कुछ ही दिनों के बाद उसकी कमर और जांघ के बीच में एक पिंपल हो गया। पिंपल धीरे धीरे इतना बड़ा हो गया कि उसके हाथ के बराबर हो गई।

लड़की की हालत ज़्यादा बिगड़ने पर जब वो पास के हॉस्पिटल में पहुंची तो डॉक्टर्स ने उसे बताया कि उसकी बॉडी में नेक्रोटाइजिंग फेसिटिस (NF) नाम का मांस खाने वाला बग पनप गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक मकड़ी के काटने की वजह से ऐसा हुआ था।

उस लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर उसे सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले ले करीब उसका 3 घंटे तक ऑपरेशन चला जिसमें उसके शरीर के खराब हो चुके अंग को डॉक्टर ने बाहर निकाल दिया फिर उसके बाद उन्होंने उस जगह पर स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी किया।

जान तो बच गई लेकिन आ गई दूसरी मुश्किल

इस ऑपरेशन के बाद सिल्विया की जान भले ही बच गई हो, लेकिन उसकी पाचन शक्ति को इस वायरस ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है जिसकी वजह से उसे कुछ भी खाते ही उल्टी और दस्त आना शुरू हो जाते हैं

सिल्विया ने बताया कि एक समय तक वह बिल्कुल शाकाहारी थी। उन्होंने ये भी बताया कि भारी मात्रा में एंटीबायोटिक लेने की वजह से उनके पेट में खाना पचाने वाले सभी अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो गए थे। जिसकी वजह से मैं बहुत ज्यादा परेशानी में पड़ गई थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिल्विया साल 2008 में वेजिटेरियन बनी थी। वें गंभीरता से वेजिटेरियन डाइट फॉलो भी कर रही थी। मगर जब से मकड़ी ने उन्हें काटा और उसकी वजह से उनके शरीर में बग पनप गया है। तब से वह काफी कमजोर हो गई थी। जिसके बाद उनकी एक दोस्त ने उन्हें अपनी डाइट बदलने के लिए कहा और उन्हें मांसाहारी बनने की सलाह दी। अपने दोस्त की सलाह को मानते हुए उन्होंने अक्टूबर 2018 से नॉन वेज खाना फिर से शुरू कर दिया।

सिल्विया के बताया कि जिस दिन से उसने मीट खाना शुरू किया, उस दिन से ही उसे काफी बेहतर महसूस होने लगा था। अब वो हर रोज किलोभर मांस और उससे बने अलग-अलग आइटम्स खा जाती है। उन्होंने क्या बताया कि अब वह काफी स्वस्थ हैं हालांकि उन्हें अपने वेजीटेरियन ना होने का काफी दुख है लेकिन उनका कहना है कि मेरे लिए नॉनवेजिटेरियन होना ही ज्यादा बेहतर है।