Home मनोरंजन मुस्लिम लुक में बहुत सुंदर लगीं ये अभिनेत्रियां, आप किसे देंगे बेस्ट...

मुस्लिम लुक में बहुत सुंदर लगीं ये अभिनेत्रियां, आप किसे देंगे बेस्ट दुल्हन का अवॉर्ड…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड अभिनेत्रियों को आपने रोल और किरदारों के मुताबिक कई रूपों में देखा होगा। लेकिन एक ऐसा लुक है जिस पर फैन्स की नजर टिक जाती है वो है ब्राइडल लुक। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को ब्राइडल लुक में देख आप भी उनकी खूबसूरती तरफ खिंचे चले जाते होंगे। ब्राइडल लुक भी इंडियन कल्चर की तरह काफी विविध होता है। मुस्लिम रीति रिवाज में दुल्हन को बड़ी ही खूबसूरती से सजाया जाता है और मुस्लिम दुल्हन की नज़ाकत भी काफी अलग होती है। आप देख कर बताएं कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों मुस्लिम दुल्हन के लुक में उस नज़ाकत को साकार किया या नहीं।

1. कैटरीना कैफ

कश्मीरी पिता और ब्रिटिश मां की संतान कैटरीना खूबसूरती और नज़ाकत का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं।हिजाब पहन कर दुल्हन के रूप कैटरीना कि ब्यूटी चांद को भी फीका कर रही है। व्हाइट कलर की ब्राइडल ड्रेस में कैटरीना ने आपको इंप्रेस किया जरूर होगा।

2. दीपिका पादुकोण

दीपिका पर किसी भी तरह की दुल्हन लुक बहुत प्यारा लगता है। मुस्लिम दुल्हन के रूप दीपिका बहुत सुंदर लग रही हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी दीपिका ने बड़ी नज़ाकत के साथ योद्धा की भूमिका निभाई थी। बड़ी बड़ी आंखें और प्यारी सी मुस्कान उन पर ज्यादा अच्छी लग रही है।

3. अनुष्का शर्मा

फिल्म ए दिल है मुश्किल में अनुष्का का जोया का किरदार आपको याद होगा। बहुत ही प्यारा सच्चा और मासूम लुक लिए अनुष्का ने इस फिल्म में काफी प्रभावित किया। इस फिल्म में अनुष्का का ब्राइडल लुक भी कमाल का लग रहा है। आंखो में खूब सारा काजल उन पर जच रहा है।

4. श्रीदेवी

खूबसूरती का जिक्र हो तो श्रीदेवी के नाम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। गोल चेहरा और बड़ी नशीली आंखें श्रीदेवी के मुस्लिम ब्राइडल लुक को और भी अच्छा लुक दे रही हैं। गोल्ड और व्हाइट का प्रयोग गोरे रंग पर बहुत प्यारा लग रहा है। श्रीदेवी जैसी खूबसूरती किसी अवॉर्ड से बढ़कर है।

5. दिया मिर्जा

दिया मिर्जा तो हैं ही बूटी क्वीन। मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी जानी मानी बॉलीवुड अभिनेत्री की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। अपनी शादी के दिन दिया बहुत प्यारे शरारे में नजर आईं थीं। कुछ महीनों पहले ही दिया का अपने पति से अलगाव हो चुका है।

6. आलिया भट्ट

फिल्म राज़ी में आलिया का दुल्हन अवतार बहुत ही प्यारा लग रहा है। फिल्म के प्रत्येक सीन में आलिया ने अपने बोल चाल और हाव भाव पर काफी ध्यान दिया था।