Home छत्तीसगढ़ साध्वी प्रज्ञा पर मुख्यमंत्री का हमला, पूछा-गांधी या गोडसे के साथ है...

साध्वी प्रज्ञा पर मुख्यमंत्री का हमला, पूछा-गांधी या गोडसे के साथ है बीजेपी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा को लेकर लगातार हमले किये। उन्होंने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर शुरू से ही हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त रही हैं और गिरफ्तार भी हुई हैं। वह शुरु से ही गोडसे के पक्ष में बात करती रही हैं। अब बीजेपी को स्पष्ट करना चाहिए खासकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को जो गांधी जी की 150 वीं जयंती मना रहे हैं और इधर गोडसे की तारीफ में उनके सांसद लोकसभा में बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब बीजेपी को साफ करना चाहिए कि वे गांधी के साथ है कि गोडसे के साथ है। सीएम ने गुरुवार को एक के बाद एक लागातर ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा के बहाने मोदी, शाह और भाजपा को निशाना बनाया। उन्होंने लिखा है, भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री जी और गृहमंत्री जी को स्पष्ट करना चाहिए कि वो गांधी के साथ हैं या गोडसे के साथ? उन्होंने लिखा है, मुंह में गांधी और दिल में गोडसे नहीं चलेगा। गांधी के देश में गोडसे महिमामंडित नहीं हो सकता। वहीं दूसरे ट्वीट में सीएम भूपेश ने लिखा है, शुतुरमुर्ग बनने से काम नहीं चलेगा। नरेन्द्र मोदी जी और अमित शाह जी सामने आकर प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर देश के समक्ष अपना रूख स्पष्ट करें। वे देश के सामने कहें कि गांधी के हत्यारे गोडसे के प्रति उनके मन में क्या है।