Home समाचार बदल जाएगी चाय की चुस्की, खादी ग्रामोद्योग अगले 6 महीने में लाएगा...

बदल जाएगी चाय की चुस्की, खादी ग्रामोद्योग अगले 6 महीने में लाएगा ये खास प्रोडक्ट- गडकरी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 देश के ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी और बेरोजगारी बड़े स्तर पर होने की बात स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और ऐसे ही अनेक प्रयासों के तहत अगले कुछ महीने में खादी ग्रामोद्योग आयोग (Khadi and Village Industries Commission) शहद के क्यूब (Honey Cube) लॉन्च करने जा रहा है जिन्हें चीनी की जगह पर इस्तेमाल किया जा सकेगा. 

अगले 6 महीने में आएगा ये खास प्रोडक्ट
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में बताया कि सरकार शहद के क्लस्टर बना रही है और उच्च गुणवत्ता के शहद से चीनी की तरह ही क्यूब बनाने की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने सुनील कुमार पिंटू के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि खादी ग्रामोद्योग आगामी कुछ महीने में शहद के क्यूब की बिक्री शुरू करेगा. गडकरी ने कहा कि अगले छह महीने के अंदर लोग चीनी के क्यूब की जगह शहद के क्यूब डालकर चाय पी सकेंगे.

 भारत क्राफ्ट नाम से नया ई-कॉमर्स पोर्टल होगा शुरू
उन्होंने बताया कि MSME मंत्रालय ‘भारत क्राफ्ट’ नाम से नया ई-कॉमर्स पोर्टल शुरू करने जा रहा है और इसे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ मिलकर चलाने की योजना है. गडकरी ने बताया कि इस पोर्टल पर एमएसएमई के सभी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे और न्यूयॉर्क में बैठकर कश्मीर का शॉल खरीदा जा सकता है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा नये विचारों और इनोवेशन के लिए एक वेबसाइट भी शुरू होने वाली है.

अगले 5 साल में MSME का योगदान 50% तक ले जाने का लक्ष्य गडकरी ने कहा कि एमएसएमई उद्योग से इस साल 85 हजार करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना है तथा आगामी 5 साल में देश के विकास में एमएसएमई का योगदान 50 प्रतिशत ले जाने का लक्ष्य रखा गया है जो अभी लगभग 29 प्रतिशत है.उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान केवल शहरों पर नहीं, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान है. कुछ वर्ष में देश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इतनी मजबूती आएगी कि लोग शहरों से गांवों की ओर लौटेंगे.