Home छत्तीसगढ़ राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा रतनपुर मंडल ने किया...

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा रतनपुर मंडल ने किया स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर- पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल द्वारा जगदेव बंध तालाब स्थित शिव मंदिर प्रांगण, घाट पचरी एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई कर राजमाता की सेवा भावना और जनहित के कार्यों को स्मरण किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
लवकुश कश्यप, दुर्गा बबलू कश्यप, डॉ. सुनील जायसवाल, संतोष तिवारी, सुरेश सोनी, रविंद्र दुबे, संतोष यादव, ज्वाला कौशिक, प्रशांत यादव, श्रीमती बीनू निराला, ज्ञानेंद्र कश्यप, दिनेश प्रभाकर, डॉ. चंद्र कुमार, सूरज कश्यप, घनश्याम कमलसेन, राजकुमारी बिसेन, इंदु यादव, विजय श्री, हर्ष पटेल, शंकर राव, रामा जायसवाल, राहुल कश्यप, प्रेमांशु तिवारी, कुश कहरा, द्वारिका पटेल, रामायण वैष्णव, कृपाल सिंह, रामायण श्यामले, मनोज सारथी, दिलीप रजक, नाथूराम, रामकुमार कश्यप, प्रह्लाद कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना और राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की सेवा, परोपकार एवं लोककल्याण की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाना था।