Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें तुलसी के पत्तों पर बनी ‘ओम’ की आकृति, लोग बता रहे चमत्कार!...

तुलसी के पत्तों पर बनी ‘ओम’ की आकृति, लोग बता रहे चमत्कार! दर्शन को पहुंच रही भीड़…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लुधियाना के साहनेवाल स्थित एक घर में लगे तुलसी के पौधे के दो पत्तों पर ओम चिह्न बन गया। इस खबर से आसपास के लोग तुलसी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। हर कोई इसे एक चमत्कार बता रहा है। दर्शन करने पहुंच रहे लोग तुलसी की पूजा कर रहे हैं। साहनेवाल निवासी राज कुमार ने बताया कि उनके घर में ठाकुर जी विराजमान है। इसलिए हर रोज वह खुद और उनकी पत्नी ठाकुर जी की पूजा करते हैं। उनके घर में दो तुलसी के पौधे भी लगे हैं। उनकी पत्नी मानसी हर रोज उनकी पूजा करती है। 

गुरुवार की सुबह वह ठाकुर जी की पूजा रहे थे, तो उनकी पत्नी तुलसी के पौधे को पानी देने के लिए गई। अचानक उसने आवाज लगाकर तुरंत बाहर आने के लिए कहा। बाहर जाकर उनकी पत्नी ने दिखाया कि तुलसी के दो पत्तों पर ओम बना दिखाई दे रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों का वहां पर दर्शन के लिए तांता लगना शुरू हो गया है।