Home जानिए दुनिया समझती रही इन्हें कबूतर लेकिन ये निकले कुछ और, देखिए क्या...

दुनिया समझती रही इन्हें कबूतर लेकिन ये निकले कुछ और, देखिए क्या है ये पूरा माजरा…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हम इंसान पृथ्वी पर मौजूद जीव-जंतुओं की सभी प्रजातियों में इसलिए सर्वश्रेष्ठ बन पाए क्योंकि हमारे दिमाग में क्रिएटिविटी की एक बेहद ही खास ताकत थी। अपनी क्रिएटिविटी के दम पर हम इंसानों ने इस दुनिया को पूरी तरह से सिर्फ अपने लिए बना लिया है। आज हम भी आपको क्रिएटिविटी का एक बिल्कुल ही अलग नज़ारा दिखा रहे हैं। ये नज़ारा देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।

इस महिला को देखिए। ये इन कबूरतरों को अपने पैरों में बांधकर कहीं जा रही है। अब तक आप समझ गए होंगे कि ये वास्तव में असली कबूतर नहीं, बल्कि कबूतर जैसे दिखने वाले जूते हैं। दरअसल जापान की एक कंपनी ने इन खास जूतों को बनाया है। ये जूते हूबहू कबूतरों जैसे ही दिखाई देते हैं।

लेकिन शुरूआत में जब कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर जब इन तस्वीरों को शेयर किया तो लोगों को लगा कि कंपनी ने ऐसे ही कबूतरों की तस्वीरें शेयर कर दी है।

लेकिन जब कंपनी ने रिवील किया कि ये जूते हैं और विशेष ऑर्डर मिलने पर कंपनी इन्हें लोगों के लिए तैयार करेगी तो कई लोगों ने इन जूतों का ऑर्डर दिया।

उसके बाद तो जो भी इन जूतों को खरीदता वो ही इनकी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता। जापान में कई दिनों तक ये सिलसिला चला। और आज भी चल रहा है।

इतना ही नहीं, अब तो इस जापानी कंपनी को विदेशों से भी कबूतर वाले इन जूतों के ऑर्डर आने लगे हैं। यानि लोग इस नए फैशन को ट्राई करने के लिए काफी उतावले हो रहे हैं।