Home समाचार गोडसे की तारीफ पर सिंधिया का भाजपा पर निशाना, बोले-गलती एक बार...

गोडसे की तारीफ पर सिंधिया का भाजपा पर निशाना, बोले-गलती एक बार होती है बार-बार नहीं…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ कहने को लेकर उठे विवाद पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा पर निशाना साधा है। सिंधिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा के नेता बार-बार महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तारीफें कर रहे हैं। बीते 27 नवंबर को भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान गोडसे को ‘देशभक्त’ कहा था। हालांकि उनकी टिप्पणी को सदन की रिकॉर्डिंग से हटा दिया गया था। बाद में उन्होंने बयान भी जारी कर इससे इनकार किया था।

आज ग्वालियर के फूलबाग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। देश की नींव गांधी जी की विचारधारा पर टिकी है और इसी विचारधारा पर चलकर हमे आगे बढ़ना है।

यहां फूल बाग क्षेत्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सिंधिया ने कहा, ‘गलती एक बार होती है, लेकिन भाजपा के सांसद बार—बार ऐसा कर रहे हैं। भाजपा के एक सांसद ने 2014 में महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा था। अब एक अन्य सांसद ऐसा कह रहा है।’

सिंधिया ने कहा, ‘2014 में सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी और उस समय की सरकार ने सांसद से माफी मांगने को कहा था।’ उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन की बात करती है, लेकिन उसके नेता इस तरह के बयानों से देश के प्रति असम्मान दर्शाते हैं।

हाल ही में हिंदू महासभा ने गोडसे की ‘पूजा’ करने की कोशिश की घटना पर उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने गांधीजी की हत्या की, उसका नाम लेना भी गलत है।

मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं :

ट्विटर पर अपना परिचय बदलने के बाद शुरू हुई अटकलों पर सिंधिया ने कहा कि उन्होंने एक महीने पहले इसे बदला था, लेकिन अब जाकर इस पर अफवाहें शुरू हो गईं।

सिंधिया ने कहा, ‘मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और इस तरह की अफवाहों को (पार्टी छोड़ने) को अब थम जाना चाहिए।’ महाराष्ट्र में शिव सेना—एनसीपी—कांग्रेस गठबंधन की सरकार को लेकर सिंधिया ने भरोसा जताया कि यह नया इतिहास रचेगी।