Home समाचार अगले 24 घंटे में मच सकती है तबाही, 50 किमी प्रति घंटे...

अगले 24 घंटे में मच सकती है तबाही, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के समीप, हिंद महासागर से सटे और कोमोरिन क्षेत्र, मालदीव और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवायें चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान बहुत तेज बारिश होने के आसार है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

पूर्वोत्तर मानसून तमिलनाडु में सक्रिय रहा जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के तटीय भागों में भी इसका दबदबा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मि•ाोरम और त्रिपुरा में विभिन्न स्थानों पर घने कोहरे छाये रहने की आसार है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, गंगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के शेष भाग में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा।

पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में, उत्तर आंतरिक कर्नाटक के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक था। पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक था।

देश के मैदानी इलाके में सबसे कम तापमान पश्चिम राजस्थान के बीकानेर में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को 0830 बजे, चूरू और बीकानेर में दृश्यता 25 मीटर, सुंदरनगरम में 50 मीटर, करनाल, सफदरजंग अयानगर, बहराइच, लखनऊ, फुर्सतगंज, पुरी और दतिया में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में मध्यम कोहरा रहा। केरल और माहे के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार 08.30 बजे से शनिवार 08.30 बजे तक गरज के साथ छींटे पड़ी।

तमिलनाडु और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े और केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक और गोवा में शुष्क मौसम रहा।