Home जानिए सर्दियों की छुट्टी में करना चाहते हैं स्वर्ग के दर्शन तो भारत...

सर्दियों की छुट्टी में करना चाहते हैं स्वर्ग के दर्शन तो भारत के इस हिल स्टेशन जाइए, देखिए…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है, भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देेश है(1.रूस, 2.कनाडा, 3.चीन, 4.अमरीका, 5.ब्राजील, 6.ऑस्ट्रेलिया, 7.भारत),जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं।
एक विशाल देश होने के साथ-साथ भारत एक खूबसूरत देश भी है। भारत के हर हिस्से में प्राकृतिक छंटा की भरमार है। बात अगर दक्षिण भारत की करें तो यहां भी कई खूबसूरत डेस्टिनेशन हैं जो देशी-विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में टॉप पर होते हैं। ऐसा ही एक डेस्टिनेशन है केरल का मुन्नार। क्रिसमस और नए साल के मौके पर यहां बड़ी तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं। तो चलिए आज जान लेते है कि आखिर मुन्नार में ऐसा क्या खास है।
मुन्नार की खूबसूरती सिर्फ भारतवासियों को ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अपनी बेहिसाब खूबसूरती के चलते मुन्नार भारत में मौजूद सबसे सुंदर हनीमून डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। दिसंबर में पड़ने वाली छुट्टियों में मुन्नार घूमने जाना भी एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। ये जगह उन लोगों को बेहद पसंद आने वाली है जो चाय के शौकीन हैं। क्योंकि मुन्नार में हर तरफ चाय के बागान फैले हुए हैं।
मुन्नार की हसीन वादियों में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। मुन्नार में ही मौजूद है टाटा टी म्यूजियम जहां की भव्यता और चाय की पत्तियों की प्रोसेसिंग इसे बेहद खास बना देती है। यहां पर देखा जा सकता है कि कैसे चाय की पत्तियां रुपांतरित होकर भारत सहित सारी दुनिया के लोगों की रसोईयों में पहुंचती हैं।
मुन्नार को दक्षिण भारत का स्वर्ग यूं ही नहीं कहा जाता है। ये एक बेहद शानदार हिल स्टेशन है। यहां कई सुंदर उद्यान और हरी-भरी वादियां मौजूद हैं। इस जगह की सुंदरता का अंदाज़ा आप इस बात से लगाइए कि अंग्रेज जब भारत पर राज कर रहे थे तो उन्होंने मुन्नार को अपना समर वैकेशन रिज़ॉर्ट बना लिया था।
मुन्नार में तीन खूबसूरत नदियां भी हैं। इन नदियों के नाम हैं मधुरपुजहा, नल्लाथन्नी और कुंडाली। खास बात ये है कि मुन्नार में ये तीनों नदियां एक जगह पर मिलती हैं। मुन्नार मौजूद है केरल के इडुक्की ज़िले में। तो साथियों, अगर आप हाल-फिलहाल में या फिर नए साल के मौके पर छुट्टियां बिताने के लिए किसी परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो एक बार मुन्नार के बारे में भी ज़रूर सोचिएगा। क्या पता, आपकी ये छुट्टियां इस बार एक हसीन याद बनकर हमेशा आपके साथ रह जाएं।