Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें उद्धव ठाकरे मुंबई में बनाना चाहते हैं विश्व स्तरीय मछलीघर, बोले-पर्यटन को...

उद्धव ठाकरे मुंबई में बनाना चाहते हैं विश्व स्तरीय मछलीघर, बोले-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में एक बहुस्तरीय मछलीघर बनाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। दरअसल, ठाकरे बैंकॉक में स्थित ओशन वर्ल्ड की तर्ज पर मुंबई शहर में एक लोकप्रिय पर्यटक केंद्र बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ठाकरे ने कहा कि मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर है। अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल के माध्यम से पर्यटक मुंबई आएंगे।

ऐसे में इसके प्रथम चरण के तहत हमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मछलीघर को बनाने की जरूरत है। इसी वजह से मैंने अफसरों को इसका एक प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने को कहा है।

सी लाइफ बैंकाक ओशन वर्ल्ड जिसे पहले सियाम ओशन वर्ल्ड के नाम से जाना जाता था, दक्षिण पूर्व एशिया के सबसे बड़े मछलीघरों में से एक है। इसमें दुनिया भर से 30,000 से अधिक समुद्री जीव मौजूद हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन से जुड़ी बड़ी, निर्माणाधीन और प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा भी की।