Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें हैदराबाद के बाद बिहार में रेप कर मारी गोली, साक्ष्य मिटाने के...

हैदराबाद के बाद बिहार में रेप कर मारी गोली, साक्ष्य मिटाने के लिए लड़की को किया आग के हवाले…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

हैदराबाद में रेप के बाद जलाकर मार देने की घटना से पुरे देश में उबाल मचा हुआ है । महिलाएँ की सुरक्षा सवालो के घेरे में है । इधर बिहार के बक्सर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक बड़ी वारदात को अपराधियों नेअंजाम दिया है । अपराधियों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दी ।साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने उसकी डेड बॉडी को आग के हवाले कर दिया ।पुलिस अधजली लाश बरामद किया है ।यह घटना बक्सर जिले के इटाढी थाना इलाके की है ।बदमाशों ने एक लड़की के साथ रेप कर उसे गोली मार दिया । वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खाली कारतूस भी बरामद किया है ।पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की डेड बॉडी को कुकुढा बधार से बरामद किया गया हैं । बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के मुताबिक पीड़िता की पहचान नहीं हो सकी है ।लड़की की मौत होने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई ।

युवती का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की को काफी करीब से गोली मारी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में और खुलासा हो सकता है । बक्सर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है । पुलिस मुख्यालय को जैसे ही यह ख़बर मिली कार्रवाई के पीछे पुलिस की कई टीमें को लगा दिया गया है ।