Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : पुराना खराब धान खपाने की फिराक में था किसान, जमड़ी...

छत्तीसगढ़ : पुराना खराब धान खपाने की फिराक में था किसान, जमड़ी धान खरीदी केंद्र में हुई अब कार्यवाही किसान के मंसूबे फेल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई है और इस वर्ष धान खरीदी से पहले ही अवैध धान के परिवहन और संग्रहण पर ताबड़तोड़ कार्यवाही बलरामपुर जिले में प्रशासन की तरफ से देखने को मिली है ..धान खरीदी के बाद भी यह कार्यवाही जारी है अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत हो रही है जांच के बाद कार्यवाही की जा रही है .अब शंकरगढ़ के जमड़ी धान खरीदी केंद्र में भी प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई की है ..

किसान पुराना और खराब धान खरीदी केंद्र में खपाने की फिराक में था ..जांच करने के बाद अधिकारियों ने यह बड़ी कार्यवाही की है.. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार किसान महमूद हसन तथा मुकीमुल निशा 65 क्विंटल धान जो कि पुराने तथा खराब स्तिथि में थे उसे खपाने के चक्कर में था.. जैसे ही खरीदी केंद्रों में वह धान लेकर पहुँचा अधिकारियों की नजर खराब धान पर पड़ी और अधिकारियों ने धान ज़ब्त कर लिया है ।इस कार्यवाही के दौरान शंकरगढ़ तहसीलदार मनीष देव साहू, नोडल अधिकारी पतराम सिंह ,फूड अधिकारी अनु बाला, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी पूरन राम घृतलहरे मौजूद रहे।