Home विदेश महिला ने पड़ोसन को चिढ़ाने के लिए घर की दीवारों पर बनवाई...

महिला ने पड़ोसन को चिढ़ाने के लिए घर की दीवारों पर बनवाई ऐसी इमोजी, जानकर रह जाओगे हैरान…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अमेरिका के कैलिफोर्निया से एल अनोखा मामला सामने आया है और यहां एक महिला द्वारा अपने पड़ोसियों को खुश करने के लिए घर की दीवारों पर अलग-अलग तरह की स्माइली पेंट करवाई गई, हालांकि अब इसी के कारण उसका पड़ोसियों से विवाद भी हो गया है.

कैथरीन कीड नाम की महिला का इस पर कहना है कि उसने अपने घर को रंग-बिरंगा बनवाया है, जिससे कि तनाव के माहौल में भी उसके पड़ोसी खुश रह सके और उसका कहना है कि उसके पड़ोसी हमेशा थके हुए और दुखी दिखाई देते हैं और दूसरों के मामले में तांकझांक वे लोग करते रहते हैं. अतः इसलिए उसने दीवारों पर इमोजी बनवाई, ताकि पड़ोसी उसे देखकर खुश रहें. लेकिन हालांकि पड़ोसी इससे भी नाखुश नजर आए हैं.

कैथरीन की पड़ोसन सुसेन विलैंड के मुताबिक़, कुछ समय पहले उसका कैथरीन के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया था और उसने उसे चिढ़ाने के लिए अपने घर की दीवारों पर इमोजी बनवाई है. साथ ही सुसेन का कहना है कि एक इमोजी मुंह पर लगाम लगाने का इशारा कर रही है तो दूसरी इमोजी मजाक उड़ाने की ओर. अतः इसके मायने नकरात्मक हैं. वहीं सुसेन के मुताबिक, उसने जब से कैथरीन के घर की दीवारों पर बनी इमोजी देखीं है, तब से उसने अपने घर के परदे नहीं हटाए हैं, क्योंकि वो उन्हें अच्छा नहीं नजर आ रहा है.