Home जानिए सपने में आता है सांप, तो समझें आपके जीवन होने वाला है...

सपने में आता है सांप, तो समझें आपके जीवन होने वाला है यह सबकुछ…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

स्वप्न विज्ञान के अनुसार, हर एक सपने का कुछ न कुछ मतलब होता है। आपका हर सपना किसी न किसी बात की ओर इशारा करता है। सपने का कनेक्शन हमारे अंतर्मन से जुड़ा हुआ होता है। जैसे कई बार हम अपने सपने में दूसरों की मौत, भूत-प्रेत, ऊँचाई से गिरना इत्यादि देखते हैं। इन सभी का एक संदेश होता है। ऐसे ही अगर आप सपने में सांप को देखते हैं तो उसका भी एक संदेश होता है। सपने में हम कई तरह के सांप देखते हैं।

जब सपने में दिखे सफेद रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह शुभ माना जाता है। सफेद सांप का सपना शुभ फल देने वाला माना जाता है। इसका तात्पर्य होता है कि आपको आगे चलकर आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन में आप तरक्की करने वाले हैं।

जब सपने अक्सर दिखाई दे सांप
इसके अलावा अगर आप अपने सपने में अक्सर सांप को देखते हैं तो फिर यह संभव है कि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष हो। इसके निवारण हेतु आपको फिर किसी अच्छे ज्योतिषी की सलाह लेकर काल सर्पदोष के लिए उपाय करने की आवश्यकता होगी। कुंडली में कालसर्प दोष को अशुभ माना जाता है।

जब सपने दिखाई दे उड़ता हुआ सांप
वहीं अगर आप अपने सपने में कोई उड़ता हुआ सांप देखते हैं तो समझिए आपके साथ कुछ अशुभ होने वाला है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके जीवन में आर्थिक तंगी हो सकती है। इसके साथ ही आपको किसी तरह का शारीरिक कष्ट भी हो सकता है।

अगर सपने में आपका पीछा करे सांप
अगर सपने में सांप आपका पीछा कर रहा हो और आप जान बचाकर भाग रहे तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके साथ कोई बड़ा हादसा होने के योग हैं।