Home स्वास्थ दुबलापन दूर करने के साथ इन परेशानियों निजात दिलाता हैं सूखा नारियल…

दुबलापन दूर करने के साथ इन परेशानियों निजात दिलाता हैं सूखा नारियल…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ज्यादातर लोग दुबलेपन, थकान और कमजोरी की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके चलते वे कई हेल्थ सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे में सूखे नारियल का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है।

1. सूखे नारियल के सेवन से शरीर ताकतवर बनता है। दुबलापन दूर करने के लिए आधा लीटर दूध में 15-20 मखाने, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 20 ग्राम सूखा नारियल और 3-4 छुहारों को उबालकर पी लें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से असरद दिखने लगेगा।

2. सूखे नारियल में कॉपर होता है, जो दिमाग को तेज करने और याददाश्त को मजबूत बनाने का काम करता है। ये ऐसे एंजाइम्स पैदा करता है, जो न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ावा देते हैं।

3. सूखा नारियल आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके नियमित सेवन से खून की कमी और एनीमिया रोग से बचाव होता है। इससे कमजोरी भी दूर होती है।

4. सूखे नारियल में डाइट्री फैट भरपूर मात्रा में होता है। ये दिल को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। पुरुषों को रोजाना 38 ग्राम डाइट्री फाइबर लेना चाहिए। जबकि महिलाओं को रोजाना 25 ग्राम डाइट्री फाइबर की जरूरत होती है।

5. सूखे नारियल में सेलेनियम होता है। इसलिए इसे खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। यह प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत करता है।

6. सूखे नारियल में कॉलेस्‍ट्रॉल, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना इसे खाने से शारीरिक थकान और कमजोरी दूर होती है।

7. बढ़ती उम्र में अल्जाइमर की समस्या हो जाती है। जिससे व्यक्ति की याददाश्त कमजोर हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए भी सूखे नारियल का सेवन करना अच्छा होता है।

8. सूखे नारियल में ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बनने से रोकने की क्षमता होती है। इसलिए अपने डाइट में नारियल को जरूर शामिल करें।

9. सूखा नारियल पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम करता है। साथ ही ये पेट के घावों को भरने में भी मदद करता है। तभी बवासीर की दिक्कत में लाभ होता है।

10. सूखे नारियल को खाने से थॉयराइड ग्रंथि भी ठीक रहती है। इससे मोटापा नहीं बढ़ पाता है।