Home जानिए आपकी कोमल आँखों को बर्बाद कर सकती हैं ये 3 गलतियां, अभी...

आपकी कोमल आँखों को बर्बाद कर सकती हैं ये 3 गलतियां, अभी संभल जाएँ नहीं तो पछताना पड़ेगा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

आंखें मनुष्य शरीर का एक अनमोल अंग है। आंखों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आंखों से हम सब कुछ देखते हैं। अगर आंखें खराब हो जाएंगी तो आप कुछ नहीं देख पाएंगे। और आपका जीवन अंधकार में गुजरेगा। आजकल लोग अपने दैनिक जीवन में जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनकी वजह से आंखों को बहुत नुकसान होता है। आइए ऐसी गलतियों के बारे में जानते हैं। आंखों को पूरी तरह से बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां, जो आप रोजाना करते हैं।

1. मोबाइल चलाना
आज के इस आधुनिक युग में अधिकतर लोग एंड्राइड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। और दिन भर मोबाइल में लगे रहते हैं। मोबाइल से हानिकारक रेडिएशन निकलती हैं। जो आंखों के लेंस पर डायरेक्ट पड़ती हैं। और आंखों को नुकसान पहुंचाती हैं। ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

2. आंखों को आराम नहीं देना
आजकल बहुत से लोग रात को देर तक मोबाइल चलाते हैं या फिल्म देखते रहते हैं। पर्याप्त नींद नहीं लेने से आंखों को बहुत नुकसान पहुंचता है। और आंखें खराब भी हो सकती हैं। इसलिए रात भर पूरी नींद जरूर लेनी चाहिए।

3. आंखों को मसलना
जब आंखों में कुछ चला जाता है या आंखों में खुजली होती है तो लोग आंखों को मसलने लगते हैं। इससे आंखों पर प्रेशर पड़ता है। और आंखें खराब हो सकती हैं। इसलिए आंखों को मसलने के बजाय पानी के छींटे मारकर साफ करें।