Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : कार ड्राइवर की बर्बरता, पहले टक्कर मारी और फिर शख्स...

छत्तीसगढ़ : कार ड्राइवर की बर्बरता, पहले टक्कर मारी और फिर शख्स को रोड पर घसीटता रहा…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। रायपुर में एक कार सवार ने न केवल दो बाइक सवारों को टक्कर मारी बल्कि उसे अपनी कार से सड़क पर घसीटता रहा। इस दर्दनाक सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने आरोपी कार तालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रायपुर में 13 दिसंबर की रात एक कार सवार ने बाइक को टक्कर मारी। बाइक पर दो लोग सवार थे। कार चालक ने पीछे से बाइक को तेज टक्कर मारी, जिसके कारण बाइक पर सवार दोनों युवक गिर पड़े। वहीं टक्कर लगने के बाद दोनों में से एक व्यक्ति दूर जा गिरा जबकि दूसरा कार के नीचे आ गया। टक्कर के बाद कार ड्राइवर ने पहले तो कार रोकी, लेकिन फिर भागने लगा।

कार के नीचे दूसरा व्यक्ति फंसा हुआ था। कार ड्राइवर ने उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे शख्स को कम चोट आई है, जबकि पीछे बैठा शख्स गंभीर रू प से घायल हो गया है। उसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।