Home विदेश घने जंगल में मिला पुराना प्लेन, दरवाजा खोलते ही हैरान हो गए...

घने जंगल में मिला पुराना प्लेन, दरवाजा खोलते ही हैरान हो गए लोग…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अगर आपको अचानक जंगलों में प्लेन नजर आए, तो जाहिर है आप हैरान हो जाएंगे। आखिर जंगल के बीचोबीच में कोई प्लेन कैसे आ सकता है? लेकिन अमेरिका के ऑरेगोन में रहने वाले ब्रूस कैंपबेल ने जंगल के बीचोबीच अपना प्लेन रखवाया। इसके बाद उन्होंने प्लेन के साथ जो किया, वो उन्हें मशहूर कर रहा है।

रिटायर्ड इंजीनियर है शख्स
ब्रूस रिटायर्ड इलेक्ट्रिकल इंजीनियर। हैं साथ ही उनकी क्रिएटिविटी भी जबरदस्त है। उन्हें पुरानी चीजें रिनोवेट करने का काफी शौक है। यही सोचकर उन्होंने पिछ्ले ऑरेगोन में चार हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसके बाद उन्होंने पुराना प्लेन खरीदा। जिसे अपने आइडिया और विजन से उन्होंने घर में बदल दिया।

खरीदी पुरानी बोइंग 727
ब्रूस ने जमीन लेने के बाद 67 लाख रुपए में ओलिंपिक एयरवेज बोईंग 727 खरीदी। ये प्लेन कई सालों से एथेंस एयरपोर्ट पर खड़ी थी। उसे उन्होंने खरीद लिया। जिसे उन्हें जंगल तक खुद ही ले जाना पड़ा। एथेंस से इस प्लेन को अमेरिका तक लेकर आना सबसे मुश्किल काम था। इसमें ब्रूस को 81 लाख रुपए खर्च करने पड़े।

अकेले रहते हैं प्लेन में
ब्रूस ने इस प्लेन का कायाकल्प कर दिया। अंदर उन्होंने अपना पूरा घर ही बसा किया है। उन्होंने इंटीरियर पर काफी काम किया है। ब्रूस प्लेन में ही सोते हैं। इसके अलावा अंदर दो टॉयलेट्स भी हैं। अंदर काम की सारी सुविधाएं मौजूद है। ब्रूस प्लेन के अंदर मौजे पहनकर जाते हैं। वो अंदर जूते-चप्पल नहीं पहनते। इस प्लेन की काफी चर्चा हुई। लोग इस प्लेन को देखने दूर-दूर से आते हैं। प्लेन अपनी खासियत के कारण भी चर्चा में है। ब्रूस ने इसे पूरी तरह रिनोवेट कर दिया। रात में ये प्लेन काफी खूबसूरत नजर आता है।