Home जानिए ऑपरेशन करते समय डॉक्टर हरे रंग के कपड़े क्यों पहनते है ?

ऑपरेशन करते समय डॉक्टर हरे रंग के कपड़े क्यों पहनते है ?

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हर व्यक्ति का पहनावा उसकी पहचान बनती हैं और यह उसके काम के बारे में बताता हैं। खासतौर से डॉक्टर का सफ़ेद कोट उसे सभी से अलग दिखाता हैं। इसी के साथ ही आपने यह भी देखा होगा कि ऑपरेशन के समय हरे या नीले रंग का कपड़ा पहनकर ही डॉक्टर अपना काम करते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं कि आखिर क्यों ऑपरेशन के समय डॉक्टर हरे या नीले रंग के कपड़े पहनते है। आइये आज हम बताते हैं आपको इससे जुड़ी अनोखी जानकारी के बारे में।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जरी के समय डॉक्टरों ने हरे रंग का कपड़े पहनने इसलिए शुरू किए, क्योंकि ये आंखों को आराम देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि जब भी हम किसी एक रंग को लगातार देखने लगते हैं तो हमारी आंखों में अजीब सी थकान महसूस होने लगती है। हमारी आंखें सूरज या फिर किसी भी दूसरी चमकदार चीज को देख कर चौंधिया जाती हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद अगर हम हरे रंग को देखते हैं, तो हमारी आंखों को सुकून मिलता है।

इतना ही नहीं अगर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो हमारी आंखों का जैविक निर्माण कुछ इस प्रकार से हुआ है कि ये मूलतः लाल, हरा और नीला रंग देखने में सक्षम हैं। इन रंगों के ही मिश्रण से बने अन्य करोड़ों रंगों को इंसानी आंखें पहचान सकती हैं। लेकिन इन सभी रंगों की तुलना में हमारी आंखें हरा या नीला रंग ही सबसे अच्छी तरह देख सकती हैं।