Home विदेश टॉप पाकिस्तानी टीवी एंकर फिज़ा अकबर ने उगला भारत के खिलाफ ज़हर,...

टॉप पाकिस्तानी टीवी एंकर फिज़ा अकबर ने उगला भारत के खिलाफ ज़हर, कहा- मुसलमानों का साँस लेना दूभर…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पाकिस्तान का फेमस यूट्यूब शो ”ऐसे नहीं चलेगा” का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टॉप पाकिस्तानी टीवी एंकर फिजा अकबर खान ने भारत की आलोचना की है और कहा है कि भारत में मुसलमानों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। फिजा अकबर वीडियो में भारत में लागू CAA और NRC को लेकर मोदी सरकार की भी आलोचना करती दिख रही हैं। उनका कहना है कि भारत की सरकार भारतीय मुसलमानों को उनका हक नहीं दे रही है। ये शो पाकिस्तान के ‘बोल न्यूज’ यूट्यूब चैनेल पर आता है।

20 दिसंबर के एपिसोड में टीवी एंकर फिजा अकबर कहते हुए दिख रही हैं, ‘भारत को बनाने में मोहम्मद अली जिन्ना का बहुत बड़ा हाथ है लेकिन अब भारत में ही मोहम्मद… अली जिन्ना नाम रखने तक की लोगों को इजाजत नहीं है’। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान भारत में रहने वाले मुसलमानों की खिलाफत के बाद भी बन गया लेकिन जरा सोचिए, अगर भारत के मुसलमानों ने उस वक्त पाकिस्तान बनने का विरोध नहीं किया होता तो आज वो लोग भी सुरक्षित होते हैं।’

टीवी एंकर फिजा अकबर भारत की आलोचना करते हुए कह रही हैं, ‘जिन मुसलमानों पाकिस्तान बनने की खिलाफत की थी, उनकी हालत आज भारत में बहुत खतरनाक है। कल के भारत से भी ज्यादा आज का भारत उनके लिए खराब है। आज का भारत भारतीय मुसलमानों के लिए हिन्दुस्तान बन चुका है। या फिर एक जात और एक मजहब का देश।’

फिजा अकबर कह रही हैं कि भारत के हिंदुओं ने यह फैसला कर लिया है या वहां की सत्ता ने यह फैसला किया है कि भारत के हर मुसलमान का चुन-चुन कर कत्ल करेंगे। उनका हक छीनेंगे।

फिजा अकबर ने कहा, भारत में रहना मुसलमान का मुश्किल हो रहा है। वहां मुसलमानों का सांस लेना नामुकिन हो रहा है। खुद वहां की सरकार मुसलमानों को प्रताड़ित कर रहा है।

वीडियो के शुरुआत में ये लिखा गया है कि वीडियो में दिखाने वाले विचार कंटेंट प्रेजेंटर और शो के गेस्ट के निजी हैं। इसका चैनले किसी तरह से कोई समर्थन नहीं करता है।