Home समाचार विद्युत विभाग ने थमाया 1.30 लाख का बिल, उपभोक्ता के पैरों तले...

विद्युत विभाग ने थमाया 1.30 लाख का बिल, उपभोक्ता के पैरों तले खिसकी जमीन…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत डाहड के प्रीतम सिंह चंदेल के उस समय होश उड़ गए जब विद्युत विभाग झंडूता के सौजन्य से उपभोक्ता को मात्र 40 यूनिट का 1,30,386 रुपए का बिजली बिल थमा दिया गया। उपभोक्ता ने बताया कि जिस मकान में यह मीटर लगा है उसमें बिजली की खपत भी नहीं है वह मकान अक्सर बंद रहता है लेकिन विभाग द्वारा जब तना भारी-भरकम राशि का बिल दिया गया तो उसके पैर तले जमीन खिसक गई। बिल की देय तिथि 21 दिसम्बर दर्शायी गई है। उसने बताया कि इससे पहले उसका बिल 207 रुपए का था।

प्रीतम चंदेल ने बताया कि यह बिल उसकी आईडी नंबर 138386 में दिया गया है। बिल में पुरानी रीडिंग 2581 और नई रीडिंग 2621 दर्शायी गई है। उसने इस बारे में विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की लेकिन वह बिल को सही करने में आनाकानी कर रहे हैं, जिस पर इसकी शिकायत 1100 नम्बर पर मुख्यमंत्री को कर दी गई है। उधर, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता एसआर सहगल ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है उक्त उपभोक्ता को सही यूनिट का सही बिल दिया जाएगा। यह सारा प्रकरण गलती से हुआ है।