Home जानिए मोबाइल चार्ज करने का सही तरीका जरूर जान लें, कभी नही होगा...

मोबाइल चार्ज करने का सही तरीका जरूर जान लें, कभी नही होगा खराब…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मोबाइल आज के समय में व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा आदत बन चुका हैं। जी हां, आज के समय में व्यक्ति बिना मोबाइल के गुजार ही नहीं सकता है। लेकिन व्यक्ति के मोबाइल चलाने में सबसे बड़ी दिक्कत आती हैं मोबाइल की बैटरी जो कि एक समय के बाद समाप्त हो जाती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मोबाइल चार्ज करने के कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से बैटरी लम्बे समय तक चलेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

– बाज़ार में मिलने वाले चार्जर, ख़ास तौर पर कुछ फ़ोन के लिए बनाए जाते हैं। उसी के अनुसार ही उपयोग करें। चार्जर अगर ठीक नहीं रहा तो फ़ोन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
– कभी भी मोबाइल फोन को पूरी रात चार्ज लगाकर ना रखें। इससे आपके मोबाइल को तो कुछ नुकसान तो नहीं होगा, किन्तु आपकी बैटरी की लाइफ कम हो सकती है। इसलिए रात भर अपने मोबाइल को चार्ज पर ना लगाये।
– अक्सर हम अपने मोबाइल को चार्ज में तब ही लगाते है जब वो 1-5 % चार्ज बाकी बचता है। जो की गलत है फ़ोन को समय समय पर चार्ज करना चाहिए। इससे बैटरी की लाइफ भी बढ़ती है।
– जब आपके मोबाइल फ़ोन की बैटरी कम हो जाने से मोबाइल बंद हो जाता है। जब आप उसे बार बार स्विच ऑन करके इस्तेमाल करने लगते है जो हमारी सबसे बड़ी गलती है। ऐसा कभी भी ना करे और अपने मोबाइल आपका बंद ना हो इससे पहले ही चार्ज कर ले।

– मोबाइल डिस्चार्ज ना हो और पूरे समय तक चलता रहे इसके लिये हम अपने फोन को फुल चार्ज करने की कोशिश करते है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि फोन को कभी भी फुल चार्ज नहीं करना चाहिए। इस थोड़ी-थोड़ी देर पर चार्ज में लगाने से आपकी बैटरी खराब होने से बची रहेगी।
– जब मोबाइल चार्जिंग पर हो तो उस समय फोन का इस्तेमाल कभी ना करें। इससे आपका मोबाइल जल्दी जल्दी गर्म होने लगता है।और बैटरी की लाइफ भी घटने लगती है
– जब भी आप अपना मोबाइल फ़ोन चार्ज करे, तब आप उसे हमेशा फ़ोन के साथ मिले चार्जर से ही फ़ोन को चार्ज करे। किसी दूसरे चार्जर का इस्तेमाल करने से मोबाइल की बैटरी की लाइफ के खराब होने के चांस बढ़ने लगते है। इसलिये फ़ोन के साथ जो चार्जर आता है उसे ही इस्तेमाल करना सबसे बढ़िया होता है।