Home जानिए शार्दुल से पूछा- कोहली का विकेट गिरा, तब दिमाग में क्या चल...

शार्दुल से पूछा- कोहली का विकेट गिरा, तब दिमाग में क्या चल रहा था, जवाब सुनकर होगा गर्व…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जैसा की आप जानते ही होंगे कि भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हरा दिया।

टीम इंडिया की जीत में बहुत अहम रोल निभाने वाले शार्दुल ठाकुर और रविन्द्र जडेजा का मैच के बाद हर्षा भोगले द्वारा इंटरव्यू लिया गया और उनसे कुछ मजेदार सवाल पूछे। इस दौरान हर्षा भोगले ने शार्दुल ठाकुर से पूछा कि जब 23 गेंदों में 30 रन चाहिए थे और विराट कोहली का विकेट गिर चुका था तब आपके दिमाग में क्या चल रहा था।

इसके जवाब में शार्दुल ठाकुर ने बताया कि यदि मैं कप्तान कोहली के विकेट के बारे में सोचता तो जाहिर सी बात है कि मैं दबाव महसूस करता। लेकिन मेरी सकारात्मक सोच ये थी कि एक सेट बल्लेबाज रविन्द्र जडेजा क्रीज पर मौजूद थे और मुझे जाकर गेंद को हिट करना था।

शार्दुल ने बताया कि हमारी योजना यही थी कि गेंद को हिट करे और आज वो दिन था कि मैं गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आ रही थी और मैं गेंद को बल्ले के साथ अच्छे से कनेक्ट कर सका।