Home खेल कोई नहीं भूल सकता धोनी के इन यादगार लम्हों को, जब धोनी...

कोई नहीं भूल सकता धोनी के इन यादगार लम्हों को, जब धोनी ने किया था अनहोनी को होनी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

आप सब जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज है जो मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा अपने विश्व रिकॉर्ड के लिए भी जाने जाते हैं। और लोग महेंद्र सिंह धोनी के बारे में अक्सर ये कहते हैं कि धोनी अनहोनी को होनी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को कई हारे हुए मैच भी जीते हैं।


इसी के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के तीनों खिताब जितवाए हैं। धोनी ने भारत को T20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब जिताया है। और आज हम इस पोस्ट के जरिए महेंद्र सिंह धोनी के एक ऐसे यादगार लम्हे के बारे में बताने वाले हैं जिसे कोई भी नहीं भुला सकता है।

आप सभी को बता दे कि साल 2013 में सेलकॉन मोबाइल कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 48 ओवरों में 201 रन बनाए थे और श्रीलंका की टीम ऑल आउट हो गई थी। वहीं भारत को जीत के लिए 202 रन बनाने थे इस मैच में रोहित शर्मा ने 58 रनों की शानदार पारी खेली थी। हालांकि इस मैच में मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और भारतीय टीम हार की कगार पर आ खड़ी थी।

तभी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संभलकर खेलते हुए मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाया। उस अंतिम ओवर में भारतीय टीम को जीत के लिए 15 रन बनाने थे और मैदान पर धोनी और इशांत शर्मा टिके हुए थे और उस वक्त धोनी के ऊपर काफी ज्यादा दबाव था।

इसके बाद शानदार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ऊपर दबाव को बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया और अंतिम ओवर की पहली गेंद मिस हो गई। वहीं दूसरी गेंद पर बेहतरीन कप्तान धोनी ने छक्का लगाया था जिसके बाद भारत को चार गेंदों में 9 रन बनाने थे और तीसरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़ दिया। इसके बाद चौथी गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई। इसके बावजूद 1 विकेट से मैच जीत लिया और इस मैच में धोनी ने अनहोनी को होनी कर कर दिखाया था और यह पल भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को हमेशा याद रहेगा।