Home समाचार सावधान! उत्तर भारत में अगले दो दिन शरीर का खून तक जमा...

सावधान! उत्तर भारत में अगले दो दिन शरीर का खून तक जमा सकती है ठंड…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

दशकों बाद रोज नए रिकॉर्ड तोड़ती सर्दी कोदेखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो दिन उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों के गंभीर शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्से पिछले हफ्ते से गंभीर शीत लहर की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने अपनी रोजाना की मौसम रिपोर्ट में कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-पछुआ सर्द हवाओं और अन्य मौसमी दशाओं के चलते पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि इन क्षेत्रों में 31 दिसंबर के बाद शीत लहर के कम होने की संभावना है।

विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच वर्षा होने तथा छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

हिसार में तापमान गिरकर 0.3 डिग्री पर पहुंचा

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। हिसार में पारा नीचे लुढ़ककर 0.3 डिग्री पर पहुंच गया।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान छह डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है।

राज्य के सिरसा (दो डिग्री सेल्सियस), नारनौल (तीन डिग्री), रोहतक (3.2 डिग्री) और भिवानी (चार डिग्री) में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम हो गया। हरियाणा में अंबाला (5.5 डिग्री) और करनाल (सात डिग्री) में भी रात बेहद ठंड रही। पंजाब में, बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अमृतसर में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर रहा, जिससे शुक्रवार सुबह भी दृश्यता कम रही।

दिल्ली में सर्दी का सितम, पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

नईदिल्ली। शीतलहर की गिरफ्त में आई राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। यहां पारा 4.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 86 फीसदी रहा। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द बना रह सकता है।

मौसम के कारण उत्तर भारत में 21 रेलगाड़ियां अधिकतम छह घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 365 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ कीश्रेणी में आता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार 1901 के बाद से अब तक दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है। अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े चार डिग्री कम रहने पर दिन को ‘ठंडा’ माना जाता है, अधिकतम तापमान के सामान्य से कम से कम साढ़े छह डिग्री कम रहने पर दिन को ‘बेहद ठंडा’ माना जाता है।