Home जानिए मोबाइल फोन यूजर्स को फिर से झटका! और महंगा हो सकता है...

मोबाइल फोन यूजर्स को फिर से झटका! और महंगा हो सकता है रिचार्ज…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत की सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। रिलायंस जियो से लेकर आईडिया वोडाफोन और एयरटेल ने प्रत्येक प्लान पर 40% तक कीमत बढ़ाई है। लेकिन ये यहीं नहीं रूकेगा क्योंकि अब रिचार्ज प्लान्स की कीमतें और बढ़ सकती हैं। एक्स्पर्ट्स के अनुसार टेलीकॉम इंडस्ट्री को नुकसान से बचाने के लिए ये कठम उठाया जा सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक सेल्यूयर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी COAI के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज का मानना है कि इंडस्ट्री के फाइनांशियल स्ट्रेस को ठीक करने के लिए टैरिफ हाइक होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि टैरिफ हाइक 200 रुपये ARPU (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर) तक बढ़ने चाहिए।

टेलीकॉम कंपनियां भी टैरिफ हाइक को लेकर TRAI के पास गई हैं ताकि वॉयस और डेटा के लिए फ्लोर प्राइसिंग तय किया जा सके। फ्लोर प्राइसिंग के लिए एक पेपर भी तैयार किया गया है और इसके तहत अगले महीने या अगले हफ्ते में टैरिफ की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं बताया गया है सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर TRAI के पास गई है और कन्सल्टेशन पेपर दे कर फ्लोर प्राइस सेट करने को कहा है। इसमें कहा गया है कि ज्यादातर कस्टमर्स ने अब भी नए प्लान्स के साथ रिचार्ज नहीं कराया है।

COIA के हेड राजन मैथ्यूज ने कहा था कि शॉर्ट टर्म के लिए टैरिफ को बढ़ा कर कम से कम 200 रुपये ARPU किया जाना चाहिए। अब TRAI स्टेक होल्डर्स के कॉमेन्ट के बाद टैरिफ की बढ़ोतरी की जाए या नहीं इस पर फैसला लिया जाएगा।