Home जानिए PAK, बांग्लादेश, अफगानिस्तान नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे...

PAK, बांग्लादेश, अफगानिस्तान नहीं, भारत में इन देशों से आते हैं सबसे ज्यादा शरणार्थी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून 2019 यानी लागू कर दिया है। इस कानून के तहत भारत ने तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया है। हालांकि इन देशों से भारत में शरणार्थी आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा शरणार्थी तीन अन्य देशों से आते हैं। यह चौंकाने वाला खुलासा UNHCR की रिपोर्ट में हुआ है।

कौन और क्या होता है शरणार्थी

एक देश के नागरिक को दूसरे देश में शरण लेने के लिए शरणार्थी की परिभाषा में बताए कारणों को सिद्ध करना होता है। इसके लिए व्यक्ति को उस देश की सरकार के पास आश्रय पाने का आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकार होने पर शरणार्थी का दर्जा मिलता है।

दुनिया में भारत के शरणार्थियों की संख्या

दुनिया में भारत के शरणार्थियों की संख्या 9,601 है, लेकिन करीब 52 हजार भारतीय ऐसे हैं जिन्होंने अलग-अलग देशों में शरण के लिए आवेदन कर रखा है। हालांकि इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। UNHCR की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा 6,110 शरणार्थी भारतीय अमेरिका में हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर कनाडा में 1,457 शरणार्थी भारतीय हैं।

भारत में इन देशों के हैं सबसे ज्यादाशरणार्थी

UNHCR रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से नहीं बल्कि चीन, श्रीलंगा और म्यामार से आते हैं जिनकी संख्या इस प्रकार है—

चीन – 1,08,008

श्रीलंका – 60,802

म्यांमार – 18,813