Home जानिए धोनी के रिटायरमेंट पर फैसले की तारीख तय, गांगुली ने धोनी को...

धोनी के रिटायरमेंट पर फैसले की तारीख तय, गांगुली ने धोनी को लेकर किया सबसे बड़ा ऐलान…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

महेंद्र सिंह धोनी अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी (एम एस धोनी भी) झारखंड, रांची के एक खस परिवार में जन्मे पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी विश्व ट्वेन्टी 20, 2007-08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज , 2011 क्रिकेट विश्व कप, आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी 2013 और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया। उन्होंने भारतीय टीम को श्रीलंका और न्यूजीलैंड में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई। 02 सितम्बर 2014 को उन्होंने भारत को 24 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज में जीत दिलाई।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेनद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं और इसके पीछे कई तरह की वजहें बताई जा रही हैं, हालांकि धोनी ने अभी संन्यास नहीं लिया है, मगर उनके संन्यास की बातें अक्सर उठती रहती हैं, मगर किसी की भी हिम्मत नहीं होती कि धोनी के संन्यास पर कुछ कहें, लेकिन अब बीसीसीआई अध्यक्ष बने सौरव गांगुली ने धोनी के रिटायरमेंट पर 2 टूक बात कही है और इसके लिए तारीख भी तय कर दी है.
तो जैसा की आप जानते है की महेन्द्र सिंह धोनी भारत के सबसे बड़े कप्तानों में से एक रहे हैं और वो आईसीसी खिताबों के मामले में भारत के सबसे सफल कप्तान हैं, लेकिन अब लंबे समय से उनके रिटायरमेंट की बातें हो रही हैं, वर्ल्ड कप के बाद धोनी के संन्यास की बातें कही जा रही थी, लेकिन वर्ल्ड कप के बाद धोनी ने संन्यास तो नहीं लिया, लेकिन हां क्रिकेट मैदान से माही दूर ही हैं.
अब ऐसे में पूर्व कप्तान गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष बने हैं तो उन्होंने धोनी के संन्यास पर दो टूक बात कही है, गांगुली ने कहा कि वो 24 अक्टूबर को धोनी के संन्यास को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे, आपको बता दें कि 24 अक्टूबर को ही बांग्लादेश सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का चयन होना है और गांगुली ने उसी दिन धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर बात करने का ऐलान किया है.
गांगुली ने कहा कि अभी इस पर बात करना जल्दबाज़ी होगी, लेकिन 24 को हम ज़रूर बात करेंगे और फैसले पर पहुंचेंगे, यानि अब बीसीसीआई अध्यक्ष ने 24 अक्टूबर का ऐलान कर दिया है, तो उस दिन या तो ये तय हो जाएगा कि धोनी मैदान में कब वापसी करेंगे या फिर ये तय हो जाएगा कि धोनी कब संन्यास लेंगे, मगर इतना तय है कि धोनी के भविष्य पर बड़ा फैसला उस दिन आ जाएगा,