Home समाचार प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस, हिरासत में आरोपी…

प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस, हिरासत में आरोपी…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित रितेश बरनवाल से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गीता प्रेस रोड निवासी रितेश बरनवाल ने फेसबुक पर प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसे लेकर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को एसएसपी एवं कैंट पुलिस को तहरीर दी थी।

जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि मनबढ़ के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता आने वाले 48 घंटे में धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। कैंट पुलिस ने साइबर सेल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद कैंट पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजघाट क्षेत्र के गीता प्रेस निवासी रितेश बरनवाल के खिलाफ अश्लील टिप्पणी, ऐसी टिप्पणी जिससे अशांति की स्थिति पैदा हो और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इतनी हो सकती है सजा
धारा 294 : अश्लील टिप्पणी करना (सजा तीन महीने या जुर्माना)
धारा 505 : ऐसी टिप्पणी जिससे अशांति हो सकती है (सजा तीन साल या आर्थिक जुर्माना)
66 आईटी एक्ट : साइबर अपराध (सजा दो या तीन साल)