Home छत्तीसगढ़ ‘रेलवे ने कीमत बढ़ाकर दिया नए साल का तोहफा!’

‘रेलवे ने कीमत बढ़ाकर दिया नए साल का तोहफा!’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मंदी, महंगाई और अर्थव्यवस्था पर छग कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि रेल्वे ने एक जनवरी को कीमतें बढ़ाकर जनता को गिफ्ट दिया है। देश की हालत इनसे(केंद्र सरकार) संभल नहीं रही है। सरकार को अंदाजा ही नहीं है कि देश को मंदी से उबारने किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए। महंगाई और बेरोजगारी भी लगातार बढ़ती जा रही है।

एनआरसी और सीएए को लेकर कहा कि इसने देश में एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बना दी है। एनआरसी की हकीकत को असम से समझा जा सकता है। वहां 3 करोड़ की आबादी में 19 लाख नागरिक अपनी नागरिकता सिद्ध नहीं कर पाए। ऐसे लोगों को डिटेंशन कैंप में रखा गया है। पूरे देश में अगर एनआरसी लागू की जाएगी तो 130 करोड़ लोगों में कितने लोगों को डिटेंशन कैंपों में रखा जाएगा? कितने लोगों को दूसरे देशों में भेजा जाएगा? इसे समझा जा सकता है।