Home स्वास्थ लौकी और अदरक का ज्यूस पीने से होते है ये जबरदस्त फायदे…

लौकी और अदरक का ज्यूस पीने से होते है ये जबरदस्त फायदे…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लौकी और अदरक दोनों का ही इस्तेमाल अक्सर हमारे रसोईघरों में होता है। लौकी विटामिन सी, बी, सोडियम, पोटैशियम और आयरन से भरपूर होती है, तो वहीं अदरक का सेवन करके हमारे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

# मधुमेह: लौकी और अदरक के जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। इस जूस का नियमित तौर पर सेवन करने से मधुमेह यानि डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा पहुंचता है।

# एसिडिटी: लौकी और अदरक का यह जूस पीने से हमारे शरीर में एसिड की मात्रा सामान्य रहती है, इससे एसिडिटी की समस्या जल्द ही दूर हो जाती है।

# मोटापा: लौकी और अदरक का सेवन करने से हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे हमारा मोटापा कंट्रोल में रहता है।

# दिल से जुड़ी समस्याएं: अदरक और लौकी के जूस का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बना रहता है, जिससे दिल से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या दूर होने लगती है।

# हेल्दी त्वचा: लौकी और अदरक के इस जूस का सेवन करने से त्वचा की सारी समस्याएं दूर हो जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा को तरोताजा बनाने में मदद करते है।

# इम्यून सिस्टम: इस जूस का सेवन करने से हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है, जिससे हम जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।