Home स्वास्थ चावल के साथ हर रोज ये जहर खा रहे हैं आप, नहीं...

चावल के साथ हर रोज ये जहर खा रहे हैं आप, नहीं संभले तो कैंसर से हो सकती है मौत…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

चावल(Rice) एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. कुछ लोग बिना चावल खाए एक दिन भी नहीं रह पाते. अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है. एक रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना चावल खाने वाले लोग इसके साथ अपने पेटे में जहर ले जा रहे है. यह जहर इंसान के पेट के लिए बहुत हानिकारक है.

रिसर्च के अनुसार, चावल खाने वाले व्यक्ति अपने शरीर में ‘आर्सेनिक’ (Arsenic) नामक एक जहरीले पदार्थ को खा रहे हैं. चावल में आर्सेनिक जहर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि इसे आप अनदेखा नहीं कर सकते. रिसर्च के अनुसार, आर्सेनिक के शरीर में पहुंचने के बाद ये जहरीला रसायन आपके शरीर में कैंसर, दिल संबंधी बीमारी, डायबिटीज और कई गंभीर बीमारियों को दावत देता है.

ज्यादा चावल खाने से हो जाएगा कैंसर

आर्सेनिक का जहरीला रसायन आपके लिए कितना खतरनाक होगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिनभर में कितना चावल खाते हैं. अगर आप हफ्तेभर में एक या दो बार चावल खाते हैं, तो आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा. छोटे बच्चों को हमेशा चावल से दूर रखना चाहिए.

अगर आप चावल खाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं, तो भी ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं. आप चाहें तो चावल से आर्सेनिक रसायन को कम कर सकते हैं. चावल को ज्यादा पानी में डालकर पकाते हैं, तो इससे आर्सेनिक रसायन कम हो जाता है.

मिट्टी में पाया जाता है आर्सेनिक

आर्सेनिक रसायन मिट्टी में पाया जाता है. इस रसायन का थोड़ा-बहुज असर मिट्टी में उगने वाली खाने की चीजों में आ जाता है. हालांकि इसका स्तर इतना कम होता है कि इससे सेहत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता. चूंकि चावल की फसल में पानी का अधिक इस्तेमाल होता है, इस कारण चावल में इसकी मात्रा पहुंच जाती है.

चावल का पौधा पानी में ज्यादातर समय डूबा रहता है. इस कारण चावल की फसल मिट्टी में घुले आर्सेनिक रसायन को सोखता जाता है. अन्य फसलों की तुलना में चावल में 10 से 20 फीसदी ज्यादा आर्सेनिक रसायन आ जाता है.

अस्थमा, बवासीर, पथरी, गंजापन से हैं परेशान? तो फौरन ले आए घर ये पौधा

हींग खाने से होते हैं चौंका देने वाले फायदें, बस इस तरह से करें इस्तेमाल