Home समाचार क्या मोदी और ममता बनर्जी साझा करेंगे मंच, जानिए सच्चाई…

क्या मोदी और ममता बनर्जी साझा करेंगे मंच, जानिए सच्चाई…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने समाचार एजेंसी से कहा, ‘जहां तक हमें मालूम है, वह (ममता बनर्जी) 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (KOPT) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी जहां पीएम भी मौजूद होंगे.’ मोदी 11 जनवरी से दो दिन की यात्रा पर कोलकाता में होंगे.

सूत्रों ने बताया कि राजभवन में मोदी और बनर्जी की एक बैठक होगी. केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे. इस बीच, मोदी-ममता की संभावित मुलाकात पर विपक्षी माकपा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस का ‘दोहरा मापदंड’ उजागर हो गया है.