Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, चक्काजाम...

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था को लेकर फूटा किसानों का गुस्सा, चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

कोण्डागांव: प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन और प्रदेश के अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि धान बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बावजूद इसके लापरवाही का आलम लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोंडागांव से खबर आ रही है कि धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है।

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था को लेकर किसान सड़क पर उतर आए हैं और उन्होंने कोण्डागांव-नारायणपुर पहुंच मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान किसान सड़क पर धान रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।