Home छत्तीसगढ़ पीएम मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का संचालन छत्तीसगढ़ की बेटी...

पीएम मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का संचालन छत्तीसगढ़ की बेटी ने किया, गौरवान्तिव हुआ प्रदेश…देखें वीडियो

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

 छत्तीसगढ़ की बेटी श्रिया सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का संचालन किया। नईदिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज यानि 20 जनवरी 2020 को आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की श्रिया सिंह के संचालन से प्रदेश गर्व की अनुभूति कर रहा है।

बता दें कि श्रिया सिंह राजधानी रायपुर के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा है। वही आर्ट ग्रुप में मानविकी कला में पढ़ाई कर रही है। हिंदी और अंग्रेजी में समान रूप से बोलने में दक्षता के कारण उनका चयन ​संचालन के​ लिए किया गया था। पीएम मोदी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम में संचालन करने से वे काफी उत्साहित हैं।

इसके पहले श्रिया ने ‘एक भारत—श्रेष्ठ भारत’ वाद विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय विजेता रह चुकी है, ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में श्रिया के एंकरिंग करते हुए देखने पर केंद्रीय विद्यालय के सभी छात्र और अध्यापक काफी गौरवान्वित हो उठे।

बता दें कि श्रिया ने छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले की एक अन्य बेटी मोनिका बैगा सहित जम्मू और आंध्रप्रदेश के छात्रों को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने को कहा और इसके बाद प्रधानमंत्री से उनके सवालों और समस्या का समाधान करने की बात कही।