Home छत्तीसगढ़ बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, CM के प्रमुख...

बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल, CM के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी को आबकारी और वाणिज्य की जिम्मेदारी …देखें ​सूची

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

राज्य सरकार ने 22 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। यह फेरबदल सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में किया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी से स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा मंडल के चेयरमेन पद से हटाकर अब आबकारी और वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। शेष जिम्मेदारियां वैसे ही रहेंगी।

वहीं आलोक शुक्ला को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है और उन्हे स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ-साथ वे माध्यमिक शिक्षा मंडल और व्यापम के चेयरमेन भी होंगे।

इनके अलावा सिद्धार्थ कोमल परदेसी को संस्कृति विभाग से मुक्त करते हुए उन्हें पीडब्यूडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ वह सड़क विकास निगम के एमडी भी होंगे। उनकी जगह अन्बलगन पी को संस्कृति विभाग का सचिव बनाया गया है।

इनके अलावा अन्य अधिकारियों के विभागों में भी फेर बदल किए गए हैं वे इस प्रकार हैं…देखिए

1. संगीता पी- सचिव- वाणिज्य कर (अतिरिक्त प्रभार)

2. ए के टोप्पो- रेवेन्यू बोर्ड- बिलासपुर

3. प्रसन्ना आर- सचिव, सहकारिता, समाज कल्याण एवं प्रौद्योगिकी

4. धनंजय देवांगन- सचिव- कृषि एवं रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं

5. मुकेश बंसल- कमिश्नर- ट्राइबल ( अतिरिक्त प्रभार)

6. सुबोध सिंह- सचिव, पीएचई

7. डीडी सिंह- सचिव, जीएडी

8. रीता शांडिल्य- सचिव- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

9. एस प्रकाश- विशेष सचिव- पंचायत

10.समीर विश्नोई- सीईओ- चिप्स

11.अनुराग पांडेय- संयुक्त सचिव- वाणिज्य एवं उद्योग ( अतिरिक्त प्रभार)

12.धर्मेंश साहू- डायरेक्टर- ओडीएफ

13.रमेश कुमार शर्मा- कमिश्नर- वाणिज्य कर

14. जितेन्द्र कुमार शुक्ला, मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन

15. इफ्फत आरा, प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम

16. रणबीर शर्मा, उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग

17. दिव्या उमेश मिश्रा, उप सचिव पीएचई

18. राहुल वेंकट, उप सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग