Home छत्तीसगढ़ रायपुर – घर में घुसकर किया पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म, थाने में बताई...

रायपुर – घर में घुसकर किया पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म, थाने में बताई आपबीती, बोलीं- जब पति नहीं था तो…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब वह घर में अकेली थी तब घर में घुसकर पुलिस कर्मी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामले में आरोपी आरक्षक महेश्वर यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी आपबीती पुलिस को बताई। महिला ने जानकारी दी है कि 17 जनवरी को उनके घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी ने रेप किया।

इस दौरान उसका पति घर में नहीं था, आरोपी इसका फायदा उठाकर घर में घुस गया और दुष्कर्म करके फरार हो गया। पति जब घरा लौटा तो उसे घटना के बारे में बताया। आरोपी सन्ना थाने में आरक्षक के पद पर तैनात है। वहीं घटना के बाद से फरार है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाशी कर रही है।