Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की नई रेत नीति से 3 माह में मिला अब तक...

छत्तीसगढ़ की नई रेत नीति से 3 माह में मिला अब तक सर्वाधिक राजस्व…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ सरकार की नयी रेत नीति के अनुसार अभी तक 306 रेत खदानों का नीलामी की गयी है। सर्वोच्च पारदर्शिता के साथ सम्पन्न इस नीलामी में आवेदन शुल्क के तौर पर अब तक 18.5 करोड़ प्राप्त हुआ है। यह राशि पिछले वर्ष तक प्राप्त सम्पूर्ण रेत राजस्व 13.8 करोड़ से कही ज्यादा रही है। नीलाम खदानों में नियमानुसार पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करके 119 खदान संचालित है। शेष खदानों के लिए पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त करने की कार्यवाही प्रचलित है। पूरे वर्ष में रेत राजस्व लगभग 100 करोड़ प्राप्त होने अनुमान है। राज्य को खनिज राजस्व के प्राप्ति इस वर्ष अभी तक 4360 करोड़ रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम तिमाही में यह बढ़कर लगभग 6000 करोड़ पर होने का अनुमान है।

रायपुर जिले में रेत खदानों से रायल्टी राशि 38 लाख 67 हजार नीलामी राशि 37 लाख 90 हजार और डीएमएफ राशि 3 लाख 86 हजार प्राप्त हुई है। इसी प्रकार बलौदाबाजार जिले में रायल्टी राशि 30 लाख 87 हजार, नीलामी राशि 33 लाख 46 हजार और डीएमएफ राशि 3 लाख 8 हजार, गरियाबंद जिले में रायल्टी राशि 6 लाख, नीलामी राशि 5 लाख 64 हजार और डीएमएफ राशि 60 हजार, धमतरी जिले में रायल्टी राशि 13 लाख।

नीलामी राशि 14 लाख 95 हजार और डीएमएफ राशि एक लाख 30 हजार, महासमुंद जिले में रायल्टी राशि 17 लाख, नीलामी राशि 18 लाख 19 हजार और डीएमएफ राशि एक लाख 70 हजार, राजनांदगांव जिले में रायल्टी राशि 12 लाख 40 हजार, नीलामी राशि 13 लाख 88 हजार और डीएमएफ राशि एक लाख 24 हजार की राशि प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार नारायणपुर जिले में रायल्टी राशि 30 हजार, नीलामी राशि 27 हजार और डीएमएफ राशि 3 हजार, कांकेर जिले में रायल्टी राशि 5 लाख 45 हजार, नीलामी राशि 5 लाख 55 हजार और डीएमएफ राशि 54 हजार, दंतेवाड़ा जिले में रायल्टी राशि 9 लाख 80 हजार, नीलामी राशि 9 लाख 60 हजार और डीएमएफ राशि 98 हजार, बिलासपुर जिले में रायल्टी राशि 33 लाख 75 हजार, नीलामी राशि 29 लाख 97 हजार और डीएमएफ राशि 3 लाख 37 हजार, मुंगेली जिले में रायल्टी राशि 90 हजार।

नीलामी राशि 84 हजार और डीएमएफ राशि 9 हजार, कोरबा जिले में रायल्टी राशि 46 लाख 70 हजार, नीलामी राशि 39 लाख 84 हजार और डीएमएफ राशि 4 लाख 67 हजार, जांजगीर जिले में रायल्टी राशि 46 लाख 25 हजार, नीलामी राशि 45 लाख 32 हजार और डीएमएफ राशि 4 लाख 64 हजार, रायगढ़ जिले में रायल्टी राशि 5 लाख 85 हजार, नीलामी राशि 5 लाख 18 हजार और डीएमएफ राशि 58 हजार, कोरिया जिले में रायल्टी राशि 2 लाख 10 हजार, नीलामी राशि 2 लाख 26 हजार और डीएमएफ राशि 21 हजार प्राप्त हुई है।