Home समाचार जितनी मर्जी हो उतना भराओ पेट्रोल-डीजल, इतनी कम हो चुकी है कीमतें,...

जितनी मर्जी हो उतना भराओ पेट्रोल-डीजल, इतनी कम हो चुकी है कीमतें, जानिए ताजा भाव…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है। आज मंगलवार को भी इनकी कीमतों में गिरावट आई है। इसके चलते पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय 2 महीने के न्यूनतम स्तर पर आ चुकी हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे की कमी आई है, इससे यहां पेट्रोल की कीमत 73.60 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। वहीं, डीजल की कीमत में 13 पैसे की कमी आई और यह 66.58 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता आज पेट्रोल 11 पैसे की कमी के साथ 76.22 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल 23 पैसे की गिरावट के साथ 68.94 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

मुंबई में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 79.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे की गिरावट के साथ 69.79 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई में आज पेट्रोल-डीजल के भाव में कमी आई है। यहां पेट्रोल 12 पैसे की कमी के साथ 76.44 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 14 पैसे की गिरावट के साथ 70.33 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

नोएडा में आज पेट्रोल का भाव 75.15 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल का भाव 66.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 73.35 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 65.77 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।