Home धर्म - ज्योतिष जाने आज का राशिफलः मीन राशि में पहुंचे चंद्रमा, भाग्य हो रहा...

जाने आज का राशिफलः मीन राशि में पहुंचे चंद्रमा, भाग्य हो रहा इन राशियों पर मेहरबान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मेष:  बुधवार 29 जनवरी को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि मीन में हो रहा है। इस राशि में चंद्रमा का संचार मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इनके अटके काम भी आज बन सकते हैं।  आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। बहस में पड़ने से बचें। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

वृषभ: विशेष उन्नतिकारक दिन है और कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ है। बीते दिनों जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

मिथुन: 
कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष सहयोग देगा। परिवार का कोई व्‍यक्ति आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है। आज भाग्‍य 79 फीसदी आपका साथ देगा।

कर्क: 
यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नतिकारक दिन है और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

सिंह: आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। बिना सोचे किसी पर भी भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

कन्या: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।

तुला: धन के मामले में आज का दिन लाभदायक है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है। भाग्‍य आज 84 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक: 
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे और नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर होगा। आज आपके रुके पड़े काम फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं। संभावनाओं पर विचार करते रहें। अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे। भाग्‍य आज 94 फीसदी साथ देगा।

धनु: क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक रूप से वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आज सफलता मिलेगी। आज धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव की आशंका है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।

मकर: आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुभ दिन है और भरोसेमंद व्यक्ति से आज लाभ अवश्‍य लें, लेकिन अनजाने शख्स से दूर रहें। आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।

कुंभ: 
आज आपके लिए कहीं से धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं। अवश्‍य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन भी साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ देगा।

मीन: आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने को मिल सकती है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। मित्रों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।