Home समाचार स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में शामिल हुई…

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल BJP में शामिल हुई…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन के बाद अब बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बीजेपी में शामिल हो गई। आज बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। हरियाणा की जन्मीं 29 साल की साइना नेहवाल बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा का काम कर सकती हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं। साल 2009 जहां साइना नेहवाल दूसरे नंबर पर रह चुकी हैं तो वहीं 2015 में नंबर का ताज भी पहन चुकी हैं।

साइना ने बैडमिंटन में ऐसी उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जो उनसे पहले कोई भारतीय महिला खिलाड़ी नहीं कर पाईं हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक में सायना ने कांस्य पदक भी जीता था। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है।

कर सकती हैं चुनाव में प्रचार-प्रसार
दिल्ली चुनाव से ठीक पहले साइना नेहवाल का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए बड़ी बात होगी। सूत्रों की मानें तो साइना नेहवाल को बीजेपी दिल्ली के चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए उतार भी सकती है। दरअसल, इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने बीजेपी का दामन थामा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल बबिता फोगाट आदि शामिल हैं।