Home समाचार कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन, कहीं आपका PF...

कंपनियों की धोखाधड़ी के खिलाफ लिया गया बड़ा एक्शन, कहीं आपका PF अकाउंट तो नहीं हो गया ब्लॉक, ऐसे करें चेक…

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानि EPFO ने नौ लाख कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। केंद्र सरकार ने लगभग 80,000 कंपनियों का पता लगाया है, जिन्होंने फॉर्मल सेक्टर में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए केंद्र की एक फ्लैगशिप योजना के तहत अवैध तरीके से 300 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रोत्साहन का फायदा उठाया है। एक रिपोर्ट में यह बताया गया है कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के 9 लाख लाभार्थियों को इस योजना के लिए अयोग्य पाया गया है। वो इस स्कीम के लागू होने के पहले से ही फॉर्मल सेक्टर का हिस्सा थे, यानी कि वो पहले से ही PF का फायदा ले रहे थे।

सूत्रों के मानें तो, EPFO ने इन कर्मचारियों का प्रॉविडेंट फंड अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं संगठन ने इन कंपनियों से अब तक 222 करोड़ रुपये वसूल भी किए हैं। इन लाभार्थियों की संख्या EPFO के पेरोल डेटाबेस में शामिल थी, जिसे सरकार फॉर्मल सेक्टर में पैदा हुए रोजगार के तौर पर दिखाती है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2016 में रोजगार जनरेट करने पर कंपनियों को इंसेंटिव देने की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 1 अप्रैल, 2016 को या उसके बाद 15,000 से ज्यादा प्रति महीने की सैलरी पर रखे गए नए कर्मचारी के EPF और EPS यानि Employees Pension Scheme का कुल 12 फीसदी का खर्च (जो योगदान कंपनी देती है) सरकार उठाती है।

इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य नए रोजगार जनरेट करना और रोजगार पैदा कर रही कंपनियों को इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि के तौर पर) देना है. रोजगार पाने वालों को इस स्कीम के तहत समाजिक सुरक्षा के लाभ भी मिलते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय यह स्कीम EPFO के जरिए चलाता है। जनवरी 2019 में सरकार ने कहा था कि इस स्कीम का लाभ उठाने वाले कर्मचारियों की संख्या 1 करोड़ पार कर गई है।


अपना पीएफ अकाउंट करें चेक-
अगर आपका भी पीएफ खाता ब्लॉक हो गया तो आप बैलेंस चेक कर पता कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने मोबाइल में EPFO ऐप ‘m-EPF’ को डाउनलोड करें। ऐप में ‘Member’ पर क्लिक करें फिर Balance/Passbook अपर क्लिक करें। UAN नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरकर अपना EPF बैलेंस चेक करें।

उमंग ऐप- Umang App के माध्यम से बैलेंस चेक करने के लिए आपको एक बार अपने मोबाइल नंबर से वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आप उमंग ऐप से आप EPF पासबुक देख सकते हैं, Claim Raise कर सकते हैं और इसे ट्रैक भी कर सकते हैं।

एसएमएस- SMS के जरिए ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज करें। एसएमएस को EPFOHO UAN ENG लिख करके 7738299899 पर मैसेज करना होगा। ENG उन पहले तीन कैरेक्टर के बारे में बताता है जिस भाषा में आप जानकारी चाहते हैं। मैसेज की सुविधा इंग्लिश के साथ, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषाओं में भी उपलब्ध है। मैसेज के जरिए ईपीएफओ बैलेंस जानने के लिए आपका मोबाइल नंबर UAN के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है।


मिस्ड कॉल- मिस्ड कॉल के जरिए ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड होना जरुरी है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर EPF Balance जान सकते हैं. मिस्ड कॉल देने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर EPF का एक मैसेज आएगा जिससे आपको EPF Balance का पता चलेगा. मैसेज में PF Number, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंस के साथ आखिरी जमा राशि भी बताई जाती है।