Home समाचार सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने...

सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के मामले में कही ये बात…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली भाजपा के एक नेता से शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने संबंधी उनकी याचिका पर सुनवाई की तारीख जल्दी दिये जाने के लिए मंगलवार को संबद्ध अधिकारी के पास जाने को कहा. भाजपा नेता नंद किशोर गर्ग ने अदालत से दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले अहम मार्ग पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ करीब दो महीने से चल रहे प्रदर्शन के कारण निवासियों को आ रही समस्या पर गौर करते हुए अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का अनुरोध किया है.

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘आप याचिका का उल्लेख करने वाले अधिकारी के पास जायें’ प्रदर्शन के कारण दिल्ली के विभिन्न मुख्य मार्ग ट्रैफिक समस्या का सामना कर रहे हैं. कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग और ओखला अंडरपास पर यातायात प्रतिबंध लगाये गये हैं.